पाकिस्तानी गेंदबाज पर बैन लगने से बहुत बल्लेबाज थे खुश - पीटरसन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ उनके द्वारा अपने करियर में फेस किए गए सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज थे। ट्विटर पर पीटरसन ने लिखा है कि आसिफ पर बैन लगने से बहुत बल्लेबाज खुश थे। इंग्लैंड में हुए 2010 स्पॉट फिक्सिंग में आसिफ को सलमान बट और मोहम्मद आमिर के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा लंबे बैन का सामना करना पड़ा था।