बदले कई नियम: क्रिकेट जर्सी पर अब 32 स्क्वायर इंच का स्पॉन्सर लोगो, अंपायर करेंगे बॉल सैनिटाइज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से इंटरनेशनल क्रिकेट के कई नियम बदले। बॉल पर लार नहीं लगा सकेंगे। ऐसा करने पर 2 बार वॉर्निंग मिलेगी। तीसरी बार पर बैटिंग टीम को 5 अतिरिक्त रन मिलेंगे। बॉल सैनिटाइज अंपायर करेंगे। चौके-छक्के लगने पर अतिरिक्त खिलाड़ी ग्लव्स पहनकर बॉल लाएगा। बॉलिंग से पहले अपना सामान अंपायर को नहीं दे सकेंगे। जर्सी पर 10 की बजाए 32 स्क्वायर इंच का स्पॉन्सर लोगो होगा। इसके अलावा आज से और भी कई नियम बदले।
