बॉक्सम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं एमसी मैरीकॉम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने 51 किलोग्राम भार-वर्ग में स्पेन के कास्टेलानो में चल रहे बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। पिछले साल ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद पहली बार रिंग में उतरी एमसी मैरीकॉम ने इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को बंटे हुए फैसले पर हराया। अब एमसी मैरीकॉम अगले मुकाबले में अमेरिका की वर्जिनिया फुश से खेलेगी।
