विदेश से लौटीं मैरी कॉम ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, किया राष्ट्रपति संग ब्रेकफास्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जॉर्डन के अम्मान में एशिया-ओशिनिया ओलंपिक क्वालीफायर में भाग लेने के बाद 13 मार्च को भारत लौटीं महिला बॉक्सर और राज्यसभा सांसद एमसी मैरी कॉम ने 14 दिवसीय क्वॉरनटाइन प्रोटोकॉल तोड़ा। उन्हें विदेश से लौटने के बाद 14 दिन तक किसी से मिले बिना सेल्फ आइसोलेशन में रहना था, लेकिन ऐसा ना करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति कोविंद संग ब्रेकफास्ट भी किया।
