x

मैच रद्द लेकिन वंदे मातरम से गूंजा गुवाहाटी स्टेडियम, झूमे दर्शक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत-श्रीलंका का गुवाहाटी का टी-20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में बारसापारा स्टेडियम पहुंचे दर्शकों में मायूसी दिखी, लेकिन देखते ही देखते पूरा नजारा तब बदल गया। जब स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गूंजा। हजारों की तादाद में दर्शकों ने वंदे मातरम गाया तो वहां मौजूद हर किसी शख्स के रोंगटे खड़े हो गए। वंदे मातरम गाते हुए दर्शकों ने फ्लैश लाइट भी जलाए।