अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित रेसर की कार से टकराई बाइक, 1 बच्चे समेत 3 की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में इंडियन कार रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल नेशनल रैली चैंपियनशिप की रेस के दौरान अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित कार रेसर गौरव गिल की कार से एक बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें 1 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में गिल को भी चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं. हादसे के बाद इंडियन कार रैली के जोधपुर चरण को रद्द कर दिया गया है.
