मैक्सवेल और विनी ने चेन्नई में हिंदू तौर तरीकों से की शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी कर ली है। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने 18 मार्च को शादी की। मैक्सवेल और विनी की शादी का तमिल में छपा कार्ड वायरल हो गया था। अब वरमाला लेकर दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। वे बीते चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं। फरवरी साल 2020 में दोनों ने सगाई की थी।
