पहली बार किसी भारतीय ने जीती एंडुरोमन ट्रायथलन रेस, मयंक वैद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हालहि में दुनिया की सबसे कठिन रेस एंडुरोमन ट्रायथलन को रिकॉर्ड समय 50 घंटे 24 मिनट के साथ पूरा करने का इतिहास भारतीय एथलीट मयंक वैद ने रचा है. मयंक ने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2 घंटे 6 के बड़े अंतर से तोड़ा है. मयंक रेस जीतने वाले एशिया के पहले और दुनिया के 44वें एथलीट बन गए हैं. इससे पहले बेल्जियम के जूलियन डेनेयर ने यह रेस जीती थी. इस ट्रायथलन रेस में तैराकी, दौड़ और साइकिलिंग करनी होती है.
