x

लगातार दूसरे टेस्ट में गरजा मयंक का बल्ला, फिर ठोका शतक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जिसमें रोहित शर्मा 14 और चेतेश्वर पुजारा 58 रन पर आउट हुए। वहीं लगातार दूसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने बल्ले से आग उगलते हुए शतक ठोका। खबर लिखे जाने तक मयंक 105 और विराट कोहली 4 रन पर खेल रहे हैं।