मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inside sport
मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा। 16 टीमें चार अलग-अलग ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका हैं। ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान हैं। ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली हैं। टीम ग्रुप डी में भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स हैं।