पुरुषों में एलेक्जेंडर ज्वेरेव और डॉमिनिक थीम के बीच यूएस ओपन फाइनल तय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूएस ओपन 2020 के दोनों पुरुष फाइनलिस्ट मिल गए हैं। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ डॉमिनिक थीम ने भी पहली बार यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। छह साल बाद यह पहला मौका होगा, जब यूएस ओपन को अपना नया चैंपियन मिलेगा। महिला वर्ग का यूएस ओपन फाइनल विक्टोरिया अजारेंका और नाओमी ओसाका के बीच होगा।
