बैलन डे ऑर ड्रीम टीम में शामिल किए गए मेसी और रोनाल्डो, दिग्गजों की भरमार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फ्रांस फुटबॉल द्वारा घोषित की गई ग्रेटेस्ट टीम ऑफ ऑल टाइम में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों को जगह मिली है। कोरोना वायरस के कारण इस साल बैलन डे ऑर अवार्ड को रद्द करने वाली साप्ताहिक मैग्जीन ने इस साल इतिहास की अपनी सबसे बेहतरीन फुटबॉल प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। गोलकीपर: लेव यासिन। डिफेंडर्स: काफू, फ्रांज बेकेन्बाउर और पाउलो माल्दीनी। मिडफील्डर्स: लोथर मैथस, ज़ावी, पेले और माराडोना। फारवर्ड: लियोनल मेसी, रोनाल्डो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो।