सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर्स में दूसरे साल भी टॉप पर मेसी, रोनाल्डो को 59 करोड़ का फायदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
स्पोर्ट्स मैगजीन फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी करीब 924 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे साल भी टॉप पर हैं। हालांकि इस साल उन्हें 7 करोड़ रुपए की कम कमाई हुई। वहीं पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो करीब 858 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे पहली बार टॉप-5 में शामिल हुए हैं।