मेसी ने बार्सिलोना के लिए 500 मैच जीते, स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में पहले खिलाड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बार्सिलोना स्पेनिश फुटबॉल लीग कोपा डेल रे में लेगानेस को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची। मेसी ने दो गोल 59वें और 89वें मिनट में किए। साथ ही लियोनल मेसी ने बार्सिलोना के लिए 500 मैच जीते। वे स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। मेसी से पहले बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी जावी हेरनांदेज ने 476 और एंड्रेस इनिएस्टा ने 459 मैच जीते थे।
