MCC Foundation के नए संरक्षक नियुक्त हुए माइकल होल्डिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग को एमसीसी फाउंडेशन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। एमसीसी फाउंडेशन मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की धर्मार्थ शाखा है। वहीं होल्डिंग ने कहा, 'मैं एमसीसी फाउंडेशन से जुड़ने के लिए काफी रोमांचित हूं। इसने क्रिकेट को एक ऐसा खेल बनाया है, जिसका सभी सम्मान करते हैं और सबको बराबरी का मौका मिलता है। क्रिकेट में विभाजित समुदायों को एकजुट करने की शक्ति है'।