मुश्ताक अहमद को छोड़ना होगा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का पद: खेल मंत्रालय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से हटने के लिए कह दिया गया है। यही नहीं मंत्रालय ने साफ किया है कि हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद पर इस साल 30 सितंबर तक नए चुनाव कराकर उन्हें सूचित करे। इससे पहले मंत्रालय ने जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शांति कुमार सिंह को पद छोडने के निर्देश देकर इस पर नए चुनाव कराने को कहा है।
