वनडे में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज बने बांग्लादेश के मेंहदी हसन मिराज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में बांग्लादेशी स्पिनर मेंहदी हसन मिराज को जबरदस्त फायदा हुआ है। हसन इस रैंकिंग में विश्व के दूसरे नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मुशफिकुर रहीम को भी फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और इसमें इन तीन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है।