पाकिस्तान क्रिकेटर की पत्नी ने की एक गलती, खिलाड़ी पर लगा चार महीने का बैन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Wisden
पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शह़जाद का मई के महीने में डोपिंग टेस्ट हुआ था, जिसमें वह फेल हो गए थे. जिसके बाद उन पर चार महीने का प्रतिबंध लगाया गया. अहमद ने डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह अपनी पत्नी को बताया है. अहमद ने बताया है कि 3 मई को जब वह सोकर उठे तो उन्हें चक्कर आ रहे थे और उनकी पत्नी ने गलती से उन्हें कैंसर वाली दवाई दे दी, जो उनकी मां खाती थी. इसी वजह उनके डोपिंग टेस्ट में टीएचसी 1 पाया गया था और वह टेस्ट में फेल हो गए.