दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े मिचेल स्टार्क, खेल सकते हैं डे-नाइट टेस्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है।हालांकि, सीरीज के पहले मैच से पहले उनके लिए एक अच्छी खबर आई है।दरअसल तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दोबारा टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं और सोमवार को वह सिडनी में मौजूद अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ एडिलेड पहुंचेंगे।स्टार्क के डे-नाइट टेस्ट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है।