मिशेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को किया बोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: my khel
एशेज सीरीज़ की शुरुआत ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड से हुई। जहां इंग्लैंड ने 60 रन पर 5 विकेट गंवाए। रोरी बर्न्स का आउट होना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वो पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मिशेल स्टार्क की गेंद को पढ़ नहीं पाए। स्टार्क ने 142 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। एशेज के 139 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ।
