माउंट अकोंकागुआ फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी मिताली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पटना विश्वविद्यालय की छात्रा मिताली प्रसाद ने बीते दिनों एशिया के बाहर सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को फतह किया। मिताली ने बगैर किसी गाइड और पोर्टर के माउंट अकोंकागुआ को फतह किया। इसी के साथ वो एशिया के बाहर स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ पर अकेले पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सामान्य तौर पर पर्वतारोही की चढ़ाई बिना गाइड और पोर्टर के काफी जोखिम भरी होती है।