मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य लालरेम्सियामी को मिजोरम खेल और युवा सेवा मंत्रालय ने ग्रुप-A अधिकारी के तौर पर मुख्य कोच नियुक्त किया है। बता दें महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन पदक से चूक गई थी। 21 वर्षीय लालरेम्सियामी मिजोरम की पहली महिला ओलंपियन हैं और वह टोक्यो खेलों में भी अपने राज्य की इकलौती खिलाड़ी थी।