वॉलीबॉल प्लेयर ने मैदान में निभाया 'मां का फर्ज', 7 माह के बच्चे को कराया स्तनपान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों सोशल मीडिया पर मिजोरम की एक वॉलीबॉल खिलाड़ी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल तस्वीर में खिलाड़ी अपने बच्चे को स्तनपान कराती नजर आ रही है. इस तस्वीर को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और उनकी तारीफ भी की है. दरअसल सोमवार को आईजोल में स्टेट गेम्स 2019 में महिला खिलाड़ी ललवेंटुलांगी ने मैच के हाफ टाइम में अपने 7 माह के बच्चे को दूध पिलाया था.
