मोहम्मद शमी की कार दुर्घटनाग्रस्त सिर पर लगी चोट
Shortpedia
Content Team
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पहले वह अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से परेशान है. वहीं आज शमी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से वो घायल हो गये. सुबह 6 बजे देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में IPL प्रैक्टिस के लिए जाते समय रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट में शमी के सिर व दाहिनी आँख पर चोट आई है. फिलहाल वह देहरादून के ही सीएमआई अस्पताल में भर्ती है.