दो टेस्ट लगातार नेगेटिव आने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से जुड़े मोहम्मद आमिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन आने के बाद लगातार दो कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ ही गए हैं। गौरतलब है कि आमिर अनिवार्य समय क्वारंटाइन में बिताने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। आमिर इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में खेलेंगे, जो 28 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी।
