मोहम्मद आमिर ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पर लगाए संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। बकौल आमिर, 'मैं मौजूदा टीम मैनेजमेंट के अंदर नहीं खेल सकता।' आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 259 विकेट अपने नाम किए हैं।
