मोहम्मद आसिफ का दावा- वकार को नई गेंद से गेंदबाजी नहीं आती थी, रिवर्स स्विंग के लिए करते थे चीटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस के बारे में बताया कि वकार रिवर्स स्विंग के लिए चीटिंग करते थे। उन्हें कभी नई गेंद से गेंदबाजी करना नहीं आई। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई को दिए इंटरव्यू में आसिफ कहते हैं कि लोग वकार यूनिस को रिवर्स स्विंग का किंग कहते हैं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कोई ऐसा गेंदबाज नहीं बनाया जो परफेक्ट रिवर्स स्विंग कर सके।
