केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 37 गेंदों में शतक जड़कर कई दिग्गजों को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 37 गेंदों में शतक जड़कर कई दिग्गजों को पछाड़ा। दाएं हाथ के 26 वर्षीय अजहरुद्दीन ने मुंबई के खिलाफ नौ चौके और 11 छक्के लगाकर 54 गेंदों में नाबाद 137 रन बनाए। वह अब टूर्नामेंट में केरल की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में बनाया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन नंबर 2 हैं।
