मोहम्मद हफीज कोरोना संक्रमित नहीं; दूसरा टेस्ट निगेटिव, पीसीबी ने की थी संक्रमण की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक दिन पहले ही पीसीबी ने कहा कि मोहम्मद हफीज कोरोना संक्रमित हैं। लेकिन आज पीसीबी ने कहा कि वो संक्रमित नहीं है। वहीं हफीज ने भी मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि वह और उनके परिवार का कोई सदस्य संक्रमित नहीं है। हफीज इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में चयनित हैं। पाकिस्तानी टीम टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए रविवार को इंग्लैंड रवाना होगी।
