अयोध्या मामले पर मोहम्मद कैफ के ट्वीट ने जीता लोगों का दिल
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
अयोध्या विवाद मामले में आए फैसले पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के ट्वीट की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर लिखा,' ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है, जहां जस्टिस अब्दुल नजीर इस ऐतिहासिक फैसले का हिस्सा बनते हैं और खुद केके मुहम्मद राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक सबूत मुहैया कराते हैं। आईडिया ऑफ इंडिया किसी भी विचारधारा से बढ़कर है जिस पर कोई चाहकर भी आंच नहीं उठा सकता।
