पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा- अपने प्राइम पर हैं कोहली, जल्द सभी प्रारूपों में लगाएंगे शतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ के मुताबिक, विराट कोहली अभी अपने प्राइम पर हैं और वो जल्द सभी प्रारूपों में शतक लगाएंगे। दरअसल, कोहली ने 2019 के बाद से कोई शतक नहीं बनाया है। एक इंटरव्यू में यूसुफ बोले- कोहली 32 साल के हैं और इस उम्र के दौरान शीर्ष बल्लेबाज अपने प्राइम पर होते हैं। ये केवल कुछ ही समय की बात है। वो फिर से शतक लगाने लगेंगे।
