मोहम्मद सिराज बने 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय टेस्ट डेब्यूटेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अपना पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने बाक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए। इसी के साथ वो 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय डेब्यूटेंट बने। इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले सिराज ने दोनों पारियों में कुल 36.3 ओवर बॉलिंग करते हुए पांच विकेट हासिल किए। रहाणे बोले, 'किसी भी डेब्यूटेंट के लिए इस तरह की अनुशासनपूर्ण गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल है।'
