दोबारा नस्लीय टिप्पणी के शिकार हुए मोहम्मद सिराज, रोकना पड़ा मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन चायकाल से पहले 86वें ओवर में मैदान में सब कुछ सामान्य नजर नहीं आया। गेंदबाजी करने के बाद दोबारा फिल्डिंग करने गए सिराज को फिर नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत की। थोड़ी देर तक मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सिराज द्वारा चिन्हित किए गए दर्शकों को मैदान से बाहर किया।
