वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के 'फ्लॉप शो' को लेकर PCB क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर अब PCB पर सवाल उठाए जाने लगे हैं. वहीं गुरुवार को PCB के अध्यक्ष पद से पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को PCB के अध्यक्ष एहसान मनी ने स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद अब उनकी जगह पर वसीम खान को अध्यक्ष बनाया गया है, जो अबतक बोर्ड में बतौर प्रबंध संचालक नियुक्त हैं.
