भारत के मोंटी देसाई वेस्टइंडीज के नए बैटिंग कोच नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज ने मोंटी देसाई को 2 साल के लिए नया बैटिंग कोच नियुक्त किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। वहीं बल्लेबाजी कोच चुने जाने पर देसाई ने कहा- सबसे पहले मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज को मुझे इस अविश्वसनीय अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। विश्व क्रिकेट के इतिहास में इतना नाम कमाने वाली टीम से जुड़कर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
