मोंटी पानेसर बोले, 'सचिन को आउट करना नहीं था आसान, सहवाग हैं विस्फोटक'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पानेसर ने श्रीलंका के कुमार संगकारा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है और वीरेन्द्र सहवाग को अपने दौर का सबसे आक्रामक बल्लेबाज भी बताया है। जबकि राहुल द्रविड़ के बारे में उन्होंने कहा कि वो दीवार की तरह थे। मोंटी पानेसर ने सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा कि उन्हें आउट करना कठिन था।