ऑस्ट्रेलिया की पिच पर धमाका करेंगी मुरादाबाद की मेघना सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
मुरादाबाद रेलवे में बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात क्रिकेट खिलाड़ी मेघना सिंह का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ। अब वो आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट, एक दिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगी। मुरादाबाद के लिए ये गर्व का विषय है कि मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम में मेघना ने जगह बनाई। वो मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली हैं।
