मॉर्गन की आंधी में उड़ा द. अफ्रीका, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका के 223 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। मैच में कुल 448 रन बने। इयान मॉर्गन ने 22 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। 21 गेंदों में अर्द्धशतक बनाने वाले मॉर्गन की तूफानी पारी में 7 छक्के शामिल रहे। इयान मॉर्गन 2019 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 21 गेंदों में अर्द्धशतक बना चुके हैं।
