पुर्तगाल के खिलाफ जीता मोरक्को, सोफियान ने मैदान पर ही किया मां के साथ डांस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
मोरक्को हाल ही में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बन गया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मोरक्को में जश्न मनाया जा रहा है। मैच के तुंरत बाद मोरक्को के स्टार खिलाड़ी सोफियान बोफाल भी अपनी मां के साथ जश्न मनाते दिखे। जीत के जश्न में सोफियान और उनकी मां मैदान पर ही डांस करने लगे।
