पाकिस्तान में MQM नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा 'मेरी जान को खतरा है'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान की मुत्ताहिदा क़ौमी मूवमेंट पार्टी के नेता अल्ताफ हुसैन का कहना है कि उनकी जान खतरे में है और किसी भी समय उनकी हत्या की जा सकती है। उनकी हत्या को दुर्घटना, व्यक्तिगत दुश्मनी का रंग दिया जा सकता है। अल्ताफ हुसैन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में तीन बार गिरफ्तार किया गया और उन्हें तमाम मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं। अब आईएसआई उन्हें मारने पर तुल गई।