ट्रैफिक पुलिस बने एमएस धोनी, काला चश्मा लगाए दबंग अंदाज में दिखे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें 41 साल के धोनी ट्रैफिक पुलिस की ड्रेस पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसमें उन्होंने बेल्ट के ऊपर वॉकी टॉकी लगाया हुआ है और आंखों में काला चश्मा लगाए दबंग लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गेटअप महेंद्र सिंह धोनी ने एक नए ऐड शूट के लिए किया है।
