पापा की मदद करते दिखीं जीवा धोनी, वीडियो हुआ वायरल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: instagram
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा अक्सर अपने वीडियो और फोटोज़ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटी जीवा अपने पापा के काम में मदद कर रही हैं. दरअसल वीडियो में जीवा धोनी हरे रंग की निसान जोंगा के दरवाजे को अपने पिता के साथ साफ करती नजर आ रही हैं. कैप्शन में लिखा है कि 'थोड़ी सी मदद भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.'
