धोनी ने दिखाई दरियादिली, पूरा किया फैन का सपना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
धोनी ने अपने एक फैन का सपना पूरा किया। देव नामक फैन धोनी से हिमाचल प्रदेश के रत्नारी में मिला। फैन ने कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की। हालिया छुट्टी बिताने के लिए धोनी रत्नारी में मीनाबाग होटल में रुके थे। पता लगने पर होटल मैनेजमेंट से जुड़े देव ने अपने मैनेजर से रत्नारी में ट्रांसफर कराया। माही से मिलकर देव ने मोबाइल कवर पर धोनी का ऑटोग्राफ भी लिया।
