आईपीएल प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने की छक्कों की बौछार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल शुरू होने से पहले इन दिनों सीएसके के कप्तान एमएस धोनी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं आज धोनी के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने अपलोड किया है। जिसमें माही को नेट अभ्यास के दौरान लगातार पांच छक्के जड़ते हुए देखा जा सकता है। जिससे साबित होता है कि भले ही इतने महीनों तक वह मैदान से दूर रहे हों लेकिन उनका बल्ला आज भी बोलता है।
