मैदान पर नहीं टीवी सीरीज़ में दिखेंगे धोनी, सुनाएंगे वीर सैनिकों की शौर्य गाथा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक टीवी सीरीज़ में सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। स्टूडियोनेक्सट इसका निर्माण करेगा। वनडे इंटरनैशनल में 10,000 से ज्यादा रन बना चुके धोनी खुद आर्मी टेरिटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में मानद उपाधि प्राप्त लेफ्टीनेंट कर्नल हैं। फिलहाल सीरीज़ की स्क्रिप्ट बन रही है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
