धोनी के मेंटर देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन हुआ। रांची में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे। वो पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। देवल सहाय को रांची क्रिकेट का भीष्म पितामह कहा जाता था। वो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कार्मिक निदेशक पद से सेवानिवृत्त थे।
