MS Dhoni नहीं Mohammad Azharuddin हैं हेलिकॉप्टर शॉट के जनक, 25 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि धोनी से पहले कोई और बल्लेबाज भी इस शॉट को खेल चुका है. धोनी के ट्रेडमार्क शॉट को उनके डेब्यू से 9 साल पहले ही खेला जा चुका था. ये कमाल भी एक भारतीय कप्तान ने ही किया था. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इडेन गार्डन में खेले गए मैच में लांस क्लूजनर के खिलाफ हेलीकॉप्टर शॉट खेला था.