MS Dhoni की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बने 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. साल 2020 को छोड़ दिया जाए, तो हर साल धोनी की टीम चेन्नई सभी टीमों पर भारी नजर आती थी. अब धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल कप्तान धोनी को आईपीएल में रिटेन किया है. इससे पहले उनकी कमाई 137 करोड़ थी.