सिमोना को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची मुगुरुजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। आज खेले गए महिला एकल के सेमीफाइनल में मुगुरुजा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को करारी शिकस्त दी। मुगुरुजा ने हालेप को 2 घंटे 5 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 7-5 से हराकर पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में मुगुरुजा का सामना शनिवार को अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा।
