मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात, टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई की टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: crictracker
आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के 98 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल किया। हार के साथ चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।
